पार्टी की विचारधारा (संकल्प पत्र)
सिद्वान्त - विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति समाजवाद पंथ-निरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेगी तथा भारत की प्रभुता एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखेगी ।
उददेश्य - एक ऐसे भारत के निर्माण का , जिस के नागरिक वैश्विक दुनिया में भारतवासी होने का गर्व करें व जहां सभी जाति पंथ संप्रदाय धर्म के लोगों को स्वतंत्र रूप से विकास के समान अवसर हों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं , प्रशासनिक व्यवस्थाओं और न्यायाधीकरणों आदि में भेद भाव रहित समाज के सभी वर्गों की हिस्सेदारी व भागीदारी हो, जिसमें ममता समता व समरसता युक्त और शोषण मुक्त समाज की स्थापना हो ।
लक्ष्य - जाति , पंथ , संप्रदाय तथा लिंग भेद से ऊपर उठकर अहिंसक तरीके से एक ऐसे लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना का है जिसमें अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता हो , सभी वर्गों को अपने सामाजिक ,आर्थिक, बौद्धिक और धार्मिक विकास के समान अवसर हों तथा वैश्विक जगत में अपना भारत सर्वप्रिय, सर्वग्राही और सभी के आकर्षण का केंद्र रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें