हमारे बारे में
अपना दल उत्तर प्रदेश का एक राजनीतिक दल हैं, जिसकी स्थापना नवम्बर 1995 को डॉ॰ सोनेलाल पटेल ने इंजिनियर बलिहारी पटेल के साथ मिलकर किया था।
डॉ. सोनेलाल पटेल पूर्व में बहुजन समाज पार्टी में थे।
कांशी राम से मतभेद के चलते उन्होंने समाज के दबे कुचले कमेरों और पिछड़ों को लेकर अपना दल की नींव रखी।
अपना दल के गठन के पूर्व उन्होंने लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में एक कुर्मी क्षत्रीय महारैली का आयोजन किया, जिसमें अपार जनता जुटी।
इस रैली को बी.बी.सी. न्यूज ने सबसे बड़ी जातीय रैली कहा था। यही रैली अपना दल के गठन का आधार बनी। डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना दल को उठाने में पूरी ताकत लगा दी।
उनके साथ अनेक लोगों का कारवाँ जुड़ता गया और दल को जनाधार मिलता गया।
डॉ. पटेल ने कई विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव पार्टी की ओर से लड़ा पर दुर्भाग्य से उन्हें जीत नहीं मिल सकी।
फूलपुर लोकसभा उनकी पसंदीदा सीट थी, जिस पर 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 17 अक्टूबर 2009 दीपावली का वह दिन, जिस दिन डॉ. सोनेलाल पटेल का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ। अपने साथ कमेरों, पिछड़ों, दलितों का सपना यही छोड़ अनंत में विलीन हो गये।
डॉ. सोनेलाल पटेल जी के सपने को साकार करने के लिए तथा समाज के दबे, कुचले गरीब तबके के लोंगों के उत्थान के लिए उनकी बेटी अनुप्रिया पटेल जी ने अपना दल (सोनेलाल) की नींव रखी। तबसे अबतक अपना दल (एस) का कारवां बढ़ता ही चला जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें