भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती अपना दल (एस)गोंडा ने धूमधाम से मनाया.!



विधानसभा गौरा के कूक नगर ग्रांट में पटेल नगर चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपना दल (एस) ने धूमधाम से *पटेल जयन्ती कार्यक्रम* मनाया.! 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव व गोंडा के प्रभारी मा. राम धीरज पटेल ने उपस्थित जन समूह को सरदार पटेल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व से विस्तार पूर्वक अवगत कराया! 

       सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य मा.अभिमन्यु पटेल ने कहा कि आज़ाद भारत के बारे में सरदार पटेल जी का दृष्टिकोण बहुत ही व्यापक, व्यवस्थित व सारगर्भित था, यदि आजादी के बाद देश की तमाम सरकारों ने सरदार पटेल जी के विचारों व संकल्पनाओं पर अमल किया होता तो आज देश में बाढ़, सूखा, आतंकवाद, नक्सल वाद जैसी समस्याएं समाप्त हो गयी होतीं और देश का जवान व किसान दोनों खुशहाल होता और यही उनके प्रति देश वासियों की सच्ची श्रद्धांजलि होती! 
मुख्य वक्ताओं में वरिष्ठ नेता मा. राम प्रगट पटेल, राम धीरज पटेल, माधव प्रसाद, राम दीन एडवोकेट, वेद मनी पाठक, विनय वर्मा ने सभा को सम्बोधित किया.!
कार्यक्रम में राजू खान, दुर्वासा भारती, सूरज शर्मा, केशव राम, गोविंद वर्मा, राजेश पटेल आदि तमाम साथी उपस्थित रहे.! 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रवण पटेल ने किया!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपना दल (एस) गोंडा की मासिक बैठक 12/10/2020

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में अपना दल एस गोंडा की वर्चुअल मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई । 14/10/2020

अपना दल एस गोंडा वर्चुअल मीटिंग 11/10/2020